फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बोले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्र के कार्यों से जनता को रू-ब-रू करवाएं

Wed, 04 May 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अव‌िनाश राय खन्ना ने बुधवार को पार्टी के जम्मू जिला और जम्मू पश्चिम के पदाधिकारियों से बैठक कर उन्हें मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच ले जाने को कहा।
विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के अलावा केंद्र सरकार के कार्यक्रमों से भी जनता को अवगत करवाना है। 

भाजपा के प्रदेश महासचिव हरेंद्र गुप्ता और राज्य सचिव संजय बड़ू की मौजूदगी में हुई बैठक में खन्ना को जम्मू जिला और जम्मू पश्चिम में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान पर हुए कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

जिला प्रधान बलदेव सिंह बिलोरिया और जम्मू पश्चिम प्रधान अयोध्या गुप्ता ने मंडल से बूथ स्तर पर कार्यों की जानकारी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अवगत करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें