फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हिमस्खलन में स्वीडिश नागरिक की मौत, एक को बचाया गया

Fri, 19 Jan 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
स्वीडिश नागरिक
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन में एक स्वीडिश नागरिक की मौत हो गई। जबकि पुलिस की रेस्क्यू टीम ने एक को जिंदा बचा लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि दोनों स्वीडिश नागरिक घूमने के लिए आए थे। हिमस्खलन में दोनों स्कीयर लापता हो गए थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि एक को बचा लिया गया है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक स्वीडिश के दो नागरिक डैनियल और बेंजामिन जम्मू-कश्मीर में आए थे। गुलमर्ग में स्कीयर के दौरान वह दोनों हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इनमें से डैनियल की मौत हो गई। जबकि  पुलिस की रेस्क्यू टीम बेंजामिन को बचा लिया।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

स्कीयरों को अनुमति दिए जाने जांच होगी: मीर

आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने गुलमर्ग में हिमस्खलन की घटना के संबंध में सदन में एक वक्तव्य दिया। इसमें एक स्वीडिश स्कीयर डैनियल की मौत और  एक अन्य विदेशी स्कीयर बेंजामिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि सरकार हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी स्कीयरों को अनुमति दिए जाने की जांच करेगी। मीर ने बताया कि घायल को टंगमर्ग अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। डैनियल के शव को टंगमर्ग अस्पताल में रखा गया है।

सरकार मृतक स्कीयर के शव को मूल स्थान स्थानांतरित करने और घायलों को सभी आवश्यक उपचार और समर्थन देने की व्यवस्था कर सकती है।  सदन में विधायक मुबारक गुल और विधायक अल्ताफ अहमद वानी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने पहले ही हिमस्खलन चेतावनियां जारी की हैं और आगंतुकों को सलाह दी है कि वे हिमस्खलन प्रवण क्षेत्रों में न जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें