फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन, गाइड की मौत

Wed, 11 Feb 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर का ताज कहलाने वाले गुलमर्ग में बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक गाइड की मौत हो गई, जबकि दबे तीन स्कीयर्स को बचा लिया गया। पुलिस होटलों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है ताकि कहीं कोई पर्यटक लापता हो तो उसकी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार दोपहर को हिमस्खलन हुआ। इसमें स्थानीय गाइड समेत तीन अन्य स्कीयर्स दब गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। उन्होंने पर्यटन विभाग और गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीडीए) की क्विक एक्शन टीम के साथ साझा बचाव अभियान शुरू किया।

गुलमर्ग थाने के अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1:20 बजे हिमस्खलन हुआ। इसमें एक स्थानीय गाइड और तीन स्कीयर्स दब गए। तीन स्कीयर्स को तो बचा लिया गया, लेकिन गाइड बशीर अहमद बख्शी जो टंगमर्ग के वटपुरा गांव का था, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना अधिकारी के अनुसार यह हिमस्खलन गुलमर्ग के अफरवट इलाके में आया, जहां यह सभी स्कीइंग करने गए थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस गुलमर्ग के हर होटल में जाकर पर्यटकों की जानकारी ले रही है, ताकि इसकी पुष्टि हो सके कि कहीं कोई लापता तो नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इनमें स्कीइंग के शौकीन भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें