फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का जवान शहीद

Sun, 03 Mar 2019 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कारगिल के बटालिक सेक्टर में शहीद हुए सेना के जवान को शनिवार को सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बटालिक सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से नायक कुलदीप सिंह शहीद हो गए। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे। 

उन्होंने बताया कि शहीद जवान को सेना के अधिकारियों ने शनिवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि शहीद कुलदीप के पार्थिव शरीर को रविवार को एयर इंडिया से लेह से जम्मू रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार 9:40 पर उनका पार्थिव शरीर जम्मू पहुंचेगा जहां से शहीद के पार्थिव शरीर को बाई रोड उनके पैतृक गांव कलेर बाला पाई (अमृतसर) भेजा जाएगा। जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें