रविवार को तालाब तिल्लो चुंगी के पास उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। यूनिफॉर्म न पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस न होने, चप्पल पहनकर ऑटो चलाने सहित नए नियमों के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस कर्मी उसका 25 हजार का चालान काटने लगे।
संजय का कहना है कि ऑटो चलाकर होने वाली आमदनी से ही उसका परिवार पलता है। ड्राइविंग लाइसेंस न होने का वह चालान कटवा चुका था। फिर दोबारा से चालान काट रहे थे। वह कहां से 25 हजार रुपये देता। इसलिए उसने आवेश में आकर आटो में पड़ा फिनाइल पी लिया। संजय का कहना है कि उसके पांव में जख्म हैं, इसलिए उसने जूते की जगह चप्पल पहनी थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चालान में चप्पल पहनने पर भी जुर्माना करना शुरू कर दिया था।
ऑटो चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं था। ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो जब्त किया तो चालक ने फिनाइल पी लिया। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई तो होगी ही। लोगों को यह बात समझनी होगी। चालक के खिलाफ खुदकुशी करने का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। ऐसा करके ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को बाधित न किया जाए। लोगों से अपील है कि वह ऐसा न करें।
प्रभु दयाल शर्मा, एएसपी, ट्रैफिक जम्मू