अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। अपने नागरिकों का देश की समस्याओं से ध्यान भटकाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए वह साजिशें रचने से बाज नहीं आता है। इसी साजिश के तहत पाकिस्तान हर साल पांच फरवरी को कश्मीर एकता दिवस का ढिंढोरा पीटता है।