घाटी के सभी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में बाधा आई। हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि यहां यात्री सुविधाओं का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यहां तक कि पीने के पानी का बंदोबस्त भी नहीं है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि पीने के लिए शौचालय का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बुधवार देर रात से श्रीनगर शहर में शुरू हुई बर्फबारी सुबह तक जारी रही।