जम्मू में हथियारों और विस्फोटक जमा करने की रणनीति एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। इसे आतंकियों का ‘सी’ प्लान कहा जा सकता है। आतंकी हमलों के सहारे जम्मू में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार आतंकियों का प्लान ‘ए’ (अनुच्छेद 370, 35 ए) है, प्लान ‘बी’ (बार्डर) और प्लान ‘सी’ (कम्युनल क्लैश) बना हुआ है। प्लान ‘ए’ के चलते आतंकी कश्मीर में बड़े स्तर पर खून खराबा कराना चाहते हैं, जो कामयाब नहीं हुआ। प्लान ‘बी’ के तहत आतंकी बार्डर से घुसपैठ कर हमला करना चाहते हैं, जिसमें वो कामयाब नहीं हो रहे। अब आतंकी प्लान ‘सी’ पर जोर दे रहे हैं।
इसके तहत वो नवरात्र में किसी धार्मिक स्थान पर हमला करके कम्युनल क्लैश कराना चाहते हैं। जिस तरह से लगातार जम्मू में हमलों के इनपुट मिल रहे हैं। आतंकी किसी धार्मिक स्थल पर हमला करके सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश में हैं।