फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में हमलों से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कहीं यह आतंकियों का प्लान ‘सी’ तो नहीं

Wed, 02 Oct 2019 12:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
जम्मू में हथियारों और विस्फोटक जमा करने की रणनीति एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। इसे आतंकियों का ‘सी’ प्लान कहा जा सकता है। आतंकी हमलों के सहारे जम्मू में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आतंकियों का प्लान ‘ए’ (अनुच्छेद 370, 35 ए) है, प्लान ‘बी’ (बार्डर) और प्लान ‘सी’ (कम्युनल क्लैश) बना हुआ है। प्लान ‘ए’ के चलते आतंकी कश्मीर में बड़े स्तर पर खून खराबा कराना चाहते हैं, जो कामयाब नहीं हुआ। प्लान ‘बी’ के तहत आतंकी बार्डर से घुसपैठ कर हमला करना चाहते हैं, जिसमें वो कामयाब नहीं हो रहे। अब आतंकी प्लान ‘सी’ पर जोर दे रहे हैं। 

इसके तहत वो नवरात्र में किसी धार्मिक स्थान पर हमला करके कम्युनल क्लैश कराना चाहते हैं। जिस तरह से लगातार जम्मू में हमलों के इनपुट मिल रहे हैं। आतंकी किसी धार्मिक स्थल पर हमला करके सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पुलिस और सेना ने चलाया ऑपरेशन
बस में विस्फोटक होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के कुछ सदस्य सामान्य यात्री की तरह बस में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन की भनक नहीं लगने दी। संयुक्त टीम का मुख्य उद्देश्य इस वारदात को अंजाम देने वाले को रंगे हाथों पकड़ना था। बस जम्मू पहुंची तो काफी देर तक टीम ने बैग को लेने आने वाले व्यक्ति का इंतजार किया। इसके बाद टीम ने बस चालक को गिरफ्त में लिया।

विस्फोटक सामग्री मिलने का यह दूसरा मामला
पंद्रह दिन में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला है। कुछ दिन पहले बिलावर के ही टेड़ फिंतर गांव में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति को लाहड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया था। बिलावर-दियालाचक मार्ग पर गल्लक के नजदीक एक अन्य मामले में भी हथियारों की खेप बरामद की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर से विस्फोटक बरामद किया गया है, उस घर से कुछ ही दूर एक दशक भर पहले आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें