फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सीमा पार से पहली बार पाइप के जरिये नशा तस्करी की कोशिश

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में पंजाब की तर्ज पर नशा तस्करी तेज की, तस्कर कोहरे और धुंध का उठा रहे हैं फायदा।
 
विज्ञापन
नशे का सामान और पाकिस्तानी मुद्रा.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ और नशा तस्करी के प्रयास पहले भी किए जाते रहे हैं और सुरक्षा बलों ने हर बार साजिश को नाकाम बनाया है, लेकिन रविवार को नशा तस्करी में पाइप का इस्तेमाल पहली बार किया गया है। हेरोइन के पैकेट पाइप के जरिए भारतीय सीमा में गिराए जाने थे। इसी क्षेत्र में नशे की डिलीवरी लेने के लिए तस्करों ने भी पहुंचना था और खेप को मंजिल तक पहुंचाना था। इससे पहले ही सुरक्षा बलों ने सांबा सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसे तीन तस्करों को ढेर कर दिया।  

विज्ञापन


पाकिस्तान ने एक बार फिर से पंजाब की तर्ज पर नशा तस्करी तेज कर दी है। इन दिनों सीमा क्षेत्र में घना कोहरा और धुंध रहती है। इसकी आड़ में पाकिस्तान नशे की तस्करी और घुसपैठ की साजिश रचता है। इन दिनों सुरक्षा बल भी ज्यादा सतर्क रहते हैं। एक बार फिर से नशे की तस्करी के लिए उसी मार्ग को चुना गया। जहां पिछले वर्ष पाकिस्तान की ओर से सुरंग खोदी गई थी।

बता दें, 15 वर्ष पहले भी सुरक्षा बलों ने सांबा सेक्टर के राजपुरा में दो तस्करों को ढेर किया था। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। रविवार को बीएसएफ की ओर से ढेर किए गए तीनों तस्कर पाकिस्तान की गुलजार पोस्ट के सामने से भारतीय सीमा में घुसे थे। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बेयर बैग पोस्ट के सामने उन्हें ढेर कर दिया।   रविवार शाम को पाकिस्तानी रेंजरों के साथ बीएसएफ के अधिकारियों ने फ्लैग मीटिंग की, जिस पर पाकिस्तानी रेंजरों ने तस्करों के शव लेने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें