फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ की तरह एक और मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, दूध देने के बहाने रेप करने घर में घुसा किशोर

Sun, 15 Apr 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
RAPE - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

शहर के सैला तालाब इलाके में शनिवार की सुबह रसाना कांड जैसी एक और दरिंदगी होने से बची। दूध देने आए दूसरे समुदाय के किशोर ने तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। समय रहते बच्ची की मां घर पहुंच गई और युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


युवक के साथ एक महिला के भी होने की बात सामने आ रही है। इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। एसएसपी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह के समय अजीम मोहम्मद नाम का किशोर सैला तालाब में एक घर में दूध देने के लिए आया।

उस समय घर में तीन वर्ष की बच्ची अकेली थी। उसका पिता काम पर गया था और मां भी किसी काम से बाहर थी। इसी का फायदा उठाते हुए किशोर बच्ची को अपने साथ बाथरूम ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। समय रहते मां घर पहुंच गई और बेटी की रोने की आवाज सुनकर बाथरूम की तरफ गई, लेकिन तब तक किशोर फरार हो गया था।
विज्ञापन


जब किशोर मौके से फरार हुआ तो उसके साथ एक महिला के देखने जाने की भी बात बताई जा रही है। बच्ची की मां ने पड़ोसियों को यह बात बताई और फिर इसके बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मामला आग की तरह फैल गया। 

विहिप और बजरंग दल के सदस्य थाने पर पहुंच गए और पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का दबाव बनाने लगे। थाने से निकलने के बाद सभी ने टाउन हाल चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विहिप के सदस्यों को समझाने का एसएचओ ने बहुत प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और प्रदर्शन करते हुए इंदिरा चौक पर पहुंच गए। इंदिरा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने काफी समय तक धरना दिया। मामला गरमाता देख पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। फिलहाल आरोपी तो नहीं पकड़ा गया, अलबत्ता पूछताछ के लिए आरोपी के परिवार के चार सदस्यों को थाने पर रखा गया है।  

विज्ञापन

rape
उधमपुर बंद रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोची समझी साजिश के तहत बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ कर सच्चाई सामने लाए। प्रदर्शन बंद करने से पहले बजरंग दल ने चेतावनी दी कि अगर शाम तक आरोपी नहीं पकड़ा गया तो रविवार को उधमपुर बंद रख कर प्रदर्शन किया जाएगा। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों ने छापेमारी शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का कोई सहयोग कर रहा है या नहीं, इसके बारे में आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा। 
रईस मोहम्मद भट, एसएसपी, उधमपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें