सांबा। सीमावर्ती पोस्ट चक मंगु में बीएसएफ की 173वीं वाहिनी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सशस्त्र बलों ने राष्ट्र के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए जीवन देने वालों को याद किया। डीआईजी हरी लाल, कमांडिंग अधिकारी एसएस राठौर ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जवानों को संबोधित किया। इस मौके पर एसके पांडे, राधेश्याम, आशा रानी समेत गांव मंगुचक, डोलियां, कुलियां, चिलियारी और चकदुलमा के लोगों ने भाग लिया।