फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबफला जेल में में कैदी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसपुरा के लंगड़ेआली में युवक की हत्या के मामले में आरोपी सन्नी बाबा ने अंबफला जेल में खुद पर हमला होने का आरोप लगाया है। बुधवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचे बाबा ने जेल प्रशासन पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि एसपी सलीम बेग और चोपड़ा हत्याकांड के आरोपी नागर सिंह के कहने पर हमला हुआ और जान से मारने की कोशिश की गई। हालांकि जेल प्रशासन ने ऐसे किसी भी हमले से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


सन्नी बाबा का कहना है कि उसको खून की उल्टियां हो रही थीं। उसने जेल प्रबंधन से अपनी बीमारी के बारे बताया। मंगलवार शाम करीब तीन बजे वह अंबफला जेल में बने स्वास्थ्य केंद्र से उपचार करवाकर बाहर आ रहा था कि अचानक सामने से तीन-चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

इनमें से एक युवक ने किरच निकाल कर उसका गला काटना चाहा। बचाव में अपना हाथ आगे किया तो किरच उसकी बांह पर लग गई। बाद में उसके कुछ साथी जो जेल में थे, बचाने के लिए दौड़े। सन्नी ने हमले में कई प्रमुख लोगों का हाथ बताया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने किया साफ इंकार

यह भी कहा कि उसको खाने में कुछ अजीब सी चीज मिलाकर दी जा रही है, जिससे उसको पिछले एक महीने से खून की उल्टियां हो रही हैं। सन्नी बाबा पर पहले भी कोर्ट में हमला हुआ था। वहीं इस हमले के बारे में अंबफला जेल के सुपरिंटेंडेंट हरीश कोतवाल ने कहा कि सन्नी ने मंगलवार रात को मेडिकल कालेज में अपना इलाज कराने के लिए कहा था।

शायद उसकी भागने की मंशा थी। इसलिए सन्नी को रात में नहीं लाया गया। बुधवार सुबह उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। यह पूछने पर कि उस पर हमला किसने किया, तो सुपरिंटेंडेंट ने ऐसे किसी भी हमले से इंकार किया।

कहा कि सन्नी बाबा ने खुद किसी चीज से अपनी बाजू को काट लिया और बचने का ड्रामा कर रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब एक साल पहले आरएसपुरा के लंगड़ेआली में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में सन्नी बाबा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सन्नी पर कुछ और हत्या की वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें