नगर निगम के खिलाफ वर्जी विंग की टीम पर वीरवार को जानीपुर में कब्जाधारियों ने हमला कर जेसीबी तोड़ डाली। खोखे हटाने के लिए जेसीबी लेकर टीम जानीपुर गई थी। स्थानीय खोखे वालों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया।
उन्होंने तेजधार हथियार लेकर निगम कर्मियों पर हमला बोल दिया। किसी तरह से निगम कर्मी वहां से अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। निगम की टीम के थोड़ा आगे आने पर वेल्डिंग वाले का सामान उठाने पर भी स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
दुकानदार ने जेसीबी पर वेल्डिंग वाले औजार से हमला कर दिया और इस हमले में जेसीबी (जेके 02 बीपी 8085) का शीशा टूट गया। चालक ने माहौल बिगड़ता देख वहां से जेसीबी निकाल ली। टीम के साथ पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रण में किया और जो कुछ आ सका, उसे गाड़ी में भर लिया। बाकी सब छूट गया।