फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बनिहाल में SSB कैंप पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, कई घायल

Wed, 20 Sep 2017 11:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
attack - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की  सुरक्षा में सेंध लगाते हुए आतंकियों ने एक बार फिर से जवानों पर हमला किया है। आतंकियों ने ये हमला बनीहल के पास सशस्त्र सीमा बल के  शिविर पर किया है।
विज्ञापन
#FLASH Terrorists attack on Sashastra Seema Bal camp in Banihal. Some jawans injured. More details awaited. pic.twitter.com/Odk3mT7tW2 — ANI (@ANI) September 20, 2017 सूत्रों के मुताबिक इस हमले में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं 3 अन्य जवान घायल बताए जा रहे है, घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला बनिहाल के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हुआ है जो बॉर्डर पर सड़क बना रही थी। यहा एसएसबी की 14वीं बटालियन उनकी सुरक्षा में तैनात थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जवानों के कैंप पर अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी जिससे जवानों को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया। हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में जुट गए हैं।

वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बुधवार की सुबह पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाक फायरिंग का भारतीय सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें