फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी नेता के सुरक्षा कर्मियों पर हमला, राह-ए-मिलन से आर-पार हुए 14 लोग

Tue, 29 May 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग जिले के थजवाड़ा में पीडीपी नेता पीर हुसैन के आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर आतंकियों ने सोमवार रात हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने कुछ राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। हमले को देखते हुए इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राह-ए-मिलन से आर-पार हुए 14 लोग

पुंछ-रावलाकोट बस से चक्कां द बाग स्थित नियंत्रण रेखा के रास्ते 14 भारत-पीओके नागरिक आर-पार हुए। इस दौरान सुबह और शाम के समय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां से बस सेवा चलती है, मार्मिक दृश्य रहा। वहीं लगातार चौथे हफ्ते पीओके प्रशासन की ओर से भारतीयों को परमिट जारी न किए जाने से कोई उस पार नहीं गया। 

सोमवार को दोपहर बाद करीब 3.20 बजे चक्कां द बाग स्थित राह-ए-मिलन के गेट खोले गए। इस मौके पर सबसे पहले इस तरफ से 11 पीआके नागरिक पुंछ-रावलाकोट बस के जरिये नियंत्रण के उस पार गए। वहीं, उस पार से तीन लोग इस पार पहुंचे। इनमें एक पीओके नागरिक पहली बार भारत में बसे रिश्तेदारों से मिलने पहुंचा, जबकि दो भारतीय नागरिक रिश्तेदारों के पास डेढ़ माह बिता कर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें