फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर पर हमला, हवा में फायरिंग

Sat, 18 Mar 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त एक्सचेंज रोड क्षेत्र में सोमवार शाम को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फाइनेंसर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और हवाई फायरिंग की। घायल फाइनेंसर को सरवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे फाइनेंसर इंद्रजीत सिंह एक्सचेंज रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान मोटर साइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से पहले तो उसके सिर पर वार किया फिर हवा में फायर शुरू कर दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार बाहर निकल आए। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। कई जगहों पर पुलिस ने छापे मारे हैं, लेकिन अभी तक कोई हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें