दक्षिणी कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया। इस हमले में किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस दौरान वहां पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
जिस पर आतंकी मौके से फरार हो गए। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।