कश्मीर हिंसा के बीच एक बार फिर आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बना कर हमला किया। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सेना का काफिला जा रहा था। इस दौरान घात लगाए आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हो गए जबकि हमले के बाद आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए।
हमले में दो से तीन आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है। घायल जवानों को तुरंत अस्पातल में भर्ती करवाया गया जहां उनका हालत स्थिर बताई जा रही है।
#FLASH Militant attack on Army convoy Kralgund, in Handwara (Kupwara, J&K); three jawans injured. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016