फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस थाने पर आतंकी हमला

Thu, 24 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
घाटी में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों ने देर रात थाने पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई से आतंकी भाग खड़े हुए। माना जा रहा है कि हथियार लूटने की नीयत से आतंकियों ने थाने पर धावा बोला था। 
विज्ञापन


इलाके के क्राल गुंड थाने पर रात साढ़े नौ बजे आतंकियों ने हमला कर दिया। उन्होंने थाने को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए आतंकी हमले के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालकर जवाब देना शुरू कर दिया।

लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से जबर्दस्त फायरिंग होती रही। इस बीच सूचना पाकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर पहुंचता देख आतंकियों ने फायरिंग बंद कर दी और भाग निकले।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया है ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके। फिलहाल आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका है। उधर, देर शाम सोपोर में भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें