फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: एयरफोर्स फील्ड में रडार प्रणाली बंद होने से हड़कंप, बंकरों में जवानों से संभाला मोर्चा

Thu, 24 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एयरफोर्स - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल इलाके में स्थित भारतीय वायु सेना के एयरफील्ड पर लगी रडार प्रणाली अचानक ठप हो जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एयरफील्ड पर तत्काल अलर्ट जारी करने के साथ ही जवानों ने अंडरग्राउंड बंकरों से मोर्चा संभाल लिया। जांच में पता चला कि किसी तकनीकी खराबी के चलते वह बंद हो गया था।

एयरफील्ड पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि बुधवार की रात अचानक से रडार चलते हुए बंद हो गया जिससे वहां काम करने वाले सिविलियन कर्मचारियों और जवानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकदम से अलर्ट जारी कर उन्हें अंडरग्राउंड बंकरों में जाने को कहा गया। किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका में जवानों ने बंकरों में मोर्चा संभाल लिया जबकि सिविलियन कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। हालांकि, सैन्य प्रवक्ता ने ऐसी किसी जानकारी होने से इनकार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें