फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतीपोरा में सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला कर भागे दो आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार शाम अवंतीपोरा के सैल चरसू इलाके में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर भाग निकले दो आतंकियों को घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमले में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चरसू इलाके में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड गिरकर फटा नहीं। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए। इसके बाद पूरे इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पता चला कि दो आतंकी सफेद रंग की अपाचे पर आए थे जो ग्रेनेड फेंकने के बाद फरार हो गए। तलाशी के दौरान घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर सैल गांव में सफेद रंग की अपाचे खड़ी मिली। गांव से ही दो आतंकियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इनकी शिनाख्त शोपियां जिले के अलूरा गांव निवासी उमर तथा जाहिद युसूफ पाला के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें