फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में सेना की क्यूआरटी पर हुआ हमला, जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में वीरवार की शाम आतंकियों ने सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) के काफिले पर हमला किया। इसमें एक जवान तथा एक महिला घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि ख्रीव से सेना का काफिला जा रहा था। इसमें शामिल एक एंबुलेंस पर आतंकियों ने अवंतीपोरा के लेथपोरा इलाके के लाडू मोड़ पर एक मस्जिद के पास से अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी हालत स्थिर है। क्रॉस फायरिंग में एक महिला भी घायल हुई। इसकी शिनाख्त लाडू इलाके की रफीका बानो के रूप में हुई है। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें