फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के दौरान फिसलने से कुएं में गिरे दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिले के हाटम पोरा हहमा के चालगुंड गांव में वीरवार को कुएं की सफाई के दौरान पैर फिसलने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलाम नबी खान (35) और गुलाम मोहिउदीन गनई (50) सफाई के लिए गोनी मोहल्ले में स्थित कुएं में उतरे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

इसी दौरान बचाव कार्यों में जुटे शरीक अहमद खान (25) और एक अन्य युवक बेहोश हो गए, उन्हें एसडीएच अस्पताल में भर्ती कराया। बचाव कार्य दो घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। कुएं में गिरे दोनों लोगों को निकालकर जब अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें