फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में पुलिस पर आतंकी हमला, गोली लगने से स्वास्थ्य कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में वीरवार की शाम कार सवार आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा बलों के जवानों को तो किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ लेकिन पास से गुजर रहा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई से आतंकी सेंट्रो कार मौके पर छोड़कर भाग निकले। सुरक्षा बलों ने कार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के यारीपोरा में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान वहां एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया गया तो उसमें सवार आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी कार छोड़कर भाग निकले। इस दौरान वहां से गुजर रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी मामूली रूप से जख्मी हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। इस बीच सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी मालिक का पता लगाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
पिछले एक सप्ताह से सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के पांच तथा हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे जा चुके हैं। इससे आतंकियों में बौखलाहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें