बाड़ी ब्राह्मणा। समैलपुर इलाके में आपसी विवाद में हुए झगड़े में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान राहुल मन्हास निवासी समैलपुर के रूप में हुई है। राहुल एक जिम में काम करता है। आरोप है कि जिम में ही उस पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान शैंपू, जिम्मी और वाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिकेट टूर्नामेंट : फाइनल में रियासी ने आरएसपुरा को हराया
बाड़ी ब्राह्मणा। समैलपुर इलाके में दो दिन से चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार को संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबला रियासी और आरएस पुरा के बीच में हुआ। इसमें रियासी ने आरएस पुरा को हरा दिया। विजेता रियासी को 10 हजार रुपए नकद और ट्राफी भेंट की गई। रनरअप टीम आरएसपुरा को पांच हजार रुपए नकद और ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में जम्मू जिला की कान्वेंट स्कूलों की 17 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के तौर पर कान्वेंट स्कूल के फादर राजल और समैलपुर के सरपंच बलवत सिंह मौजूद थे।