फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में बैठी महिला पर गिरी दीवार, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तालाब तिल्लो में जर्जर दीवार के ढहने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल का इलाज जीएमसी में किया गया मगर हालत में सुधार न होने पर उसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। घर की दीवार अचानक ढह गई। इस कारण वह मलबे की चपेट में आ गई। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर और हाथों में चोटें आई हैं। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया। यहां पर इलाज के बाद सुधार न होने पर उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घरवालों का कहना है कि दीवार दशकों पुरानी थी। बुधवार को अचानक गिर गई। इससे महिला प्रियंका देवी इसकी चपेट में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें