फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: तेजधार हथियार लहराते पहुंचे आरोपी, शिकायत नहीं ली वापस तो महिला पर फेंका गर्म तेल, बाल पकड़कर घसीटा

Mon, 03 Aug 2026 12:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आरोपियों द्वारा अफजल अली के परिवार पर दोबारा हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
तेली बस्ती में वारदात स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेली बस्ती में बीते शुक्रवार तेजधार हथियारों से घायल किए गए अफजल अली और उनकी मां पर रविवार देर शाम फिर से हमला कर धमकी दी गई। स्थानीय परिवार का आरोप है कि आठ से 10 आरोपियों ने दुकान पर पहुंचकर थाने में दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए कहा। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावरों ने दुकान और घर पर तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन

बीते शुक्रवार कुछ आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर अफजल और उसकी मां को घायल कर दिया था। इसके उपरांत अफजल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार देर शाम आरोपियों का एक गुट एकत्र होकर फिर दुकान पर आया। परिजन के बयान में आरोप है कि दुकान पर मौजूद महिला पर पहले गर्म तेल डाला गया और फिर बाल पकड़कर घसीटा गया।

महिला चिल्लाने लगीं, बाद में कई लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी तेजधार हथियार लहराते हुए दुकान पर तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद वे अफजल के घर तक गए और वहां भी तोड़फोड़ की। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह वही लोग हैं जिन्होंने दो दिन पहले भी हमला किया था और इस गिरोह में बस्ती का कुख्यात बदमाश राकेश कुमार उर्फ लड्डू भी शामिल है। परिजनों ने कहा कि उनकी जान को वास्तविक खतरा है और पुलिस तुरंत कठोर कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नशे के आदी कुछ लोगों का एक गुट प्रवासी परिवार को परेशान कर रहा था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।- संदीप सिंह चिब, थाना प्रभारी, बड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें