फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में एटीएम रहे बंद, बैरंग लौटे उपभोक्ता

विज्ञापन
एटीएम स्क्रीन पर सेवा ठप होने का लिखा संदेश।
विज्ञापन
सांबा। नगर में विभिन्न बैंकों की ओर से एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीन मशीनें लगाई गई हैं लेकिन पिछले दो तीन दिन छुट्टी होेने पर ये एटीएम भी बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन मशीनों में आवश्यकता पड़ने पर 24 घंटे में कभी भी लोग पैसे निकाल और जमा कर सकते हैं, लेकिन विडंबना है कि शहर में संचालित दर्जनों एटीएम मशीनें अधिकतर या तो बंद रहती हैं या इनकी सर्विस डाउन रहती हैं। इससे पैसा जमा और निकालने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासी करतार सिंह़, सेवाराम, सुभाष कुमार, आत्माराम व रोमी सिंह ने कहा कि एटीएम और सीडीएम लगाने का उद्देश्य यह था कि बैंकों के बंद रहने पर भी लोग जरूरत होने पर किसी भी समय पैसा निकाल और जमा कर सकें लेकिन इस व्यवस्था का शहर के लोगों को पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा। कुछ एटीएम मशीनों को छोड़कर बाकी मशीनों का शटर या तो गिरा रहता है या मशीन की स्क्रीन पर लिखा रहता है कि मशीन अभी खराब है। इससे उपभोक्ताओं को एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में होती है। अभी भी तीन दिन से हनुमान जयंती, बैसाखी, और आंबेडकर जयंती की छुट्टियों के कारण बैंक बंद हैं। ऐसे में कई एटीएम की सेवाएं ठप रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है एटीएम मशीन खराब होने पर संबंधित विभाग की ओर से यह दावा किया जाता है कि 24 से 48 घंटे में इसे दुरुस्त कर लिया जाता है, लेकिन यहां तो कई दिनों तक एटीएम मशीन बंद रहती है। लोगों ने बैंक अधिकारियों से मांग की है कि एटीएम मशीनों को सुचारु रूप से चलाया जाए अथवा इन्हें हटा दिया जाए।
विज्ञापन

फोटो 14 एसबीए 01 : एटीएम सेवा ठप होने पर बाहर खड़े लोग
फोटो 14 एसबीए 02 : एटीएम स्क्रीन पर सेवा ठप होने का लिखा संदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें