फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सेतु : जम्मू कश्मीर में स्वागत, पंजाब में प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। अटल सेतु पर आवाजाही को लेकर जम्मू कश्मीर और पंजाब आमने सामने आ गए हैं। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिला प्रशासन द्वारा अटल सेतु को आवाजाही के लिए बहाल किए जाने के बाद पठानकोट जिला प्रशासन ने पंजाब में वाहनों की एंट्री को रोक दिया है। पंजाब से बसोहली आने वाले वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन जम्मू कश्मीर का वाहन पंजाब में एंट्री नहीं कर पा रहा है। बुधवार और वीरवार को फिर पंजाब से जम्मू कश्मीर में वाहन दाखिल हो सके, जबकि यहां से किसी वाहन ने पंजाब में एंट्री नहीं की।
विज्ञापन

पंजाब प्रशासन का कहना है कि कठुआ जिला प्रशासन ने अटल सेतु को खोलने के संबंध में जिला प्रशासन को सूचित नहीं किया है। ऐसे में कोरोना महामारी के दौर में पंजाब में बिना अनुमति के दूसरों राज्य से वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकता है। हालांकि एडीसी बसोहली का कहना है कि इस संबंध में पठानकोट प्रशासन को सूचित कर दिया गया था। उधर, अटल सेतु पार कर बसोहली के प्रवेश द्वार पर आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर रैपिड टेस्ट भी किए गए।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार यानी आठ सितंबर को अटल सेतु को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया था। इसमें सिर्फ पंजाब में नौकरी करने वाले, व्यवसायी वर्ग और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में ही आवाजाही करने की अनुमति थी। मगर बुधवार और वीरवार को पंजाब के पठानकोट जिला प्रशासन ने बसोहली से अटल सेतु पार कर पंजाब में जाने वाले लोगों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बसोहली प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को पठानकोट जिला प्रशासन से बात करने के बाद ही अटल सेतु को बहाल करना चाहिए था। बिना बात अथवा सूचित किए पुल को बहाल करने से लोगों की परेशानियां ही बढ़ी हैं।
विज्ञापन

अटल सेतु को पंजाब में नौकरी करने वालों, व्यवसायियों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहाल करने के संबंध में पंजाब को सूचित कर दिया गया था। पठानकोट प्रशासन ने अटल सेतु से पंजाब में प्रवेश करने वाले लोगों की आवाजाही क्यों रोकी, के बारे में जानकारी नहीं है।
-तिलक राज थापा, एडीसी बसोहली
कोरोना महामारी को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अटल सेतु पर पंजाब के हिस्से को बंद किया है। प्रशासन ने अटल सेतु पर कोई स्वास्थ्य टीम तैनात नहीं की थी। पूरी व्यवस्था बनाए जाने के बाद पंजाब में बसोहली से आने वाले वाहनों एंट्री हो सकेगी। जम्मू-कश्मीर के बसोहली प्रशासन ने अटल सेतु को खोलते वक्त पंजाब प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी।
-निधि कलोत्रा, एसडीएम, धार कला, पठानकोट
एसएसपी पठानकोट के निर्देश के बाद 4:00 बजे के बाद पंजाब की तरफ से अटल सेतु को बसोहली जम्मू कश्मीर की ओर जाने वाले लोगों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन एंट्री के वक्त फोन में पंजाब का कोवा पंजाब ऐप होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

-हरपाल सिंह, चौकी प्रभारी, दुनेरा, पठानकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें