फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन रियासी बना अंडर-19 क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से शुरू अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फाइनल में रियासी जोन की टीम ने पौनी को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। पौनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 48 रन बनाए और जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य दिया। रियासी के गेंदबाजो ने कसी हुई गेंदबाजी की जिस के कारण पौनी के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके। पौनी की तरफ से बल्लेबाज मंजीत ने सर्वाधित 12 और नवनीत ने 10 रन का योगदान दिया। रियासी के अयान ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियासी की टीम ने नौवें ओवर में चार विकेट खो कर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाज ध्रुव ने 16, जबिक अनुज ने 14 रन की पारी खेली। इस मौके पर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अंतर जिला प्रतियोगिता में क्रिकेट के साथ ही वालीबाल फुटबाल खो-खो तथा कबड्डी के मुकाबले जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें