पाश इलाके के एक रेस्त्रां में चोरी से सनसनी फैल गई है। चोरों ने रेस्त्रां का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जूस की बोतलों के अलावा एल्युमीनियम फॉइल के साथ-साथ नकदी भी समेट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की देर रात चोरों ने शहर के पुलिस लाइन रोड के रेस्त्रां को निशाना बनाया।
रेस्त्रां के मालिक सलमान ने बताया कि रविवार सुबह जब वह रेस्त्रां में आए, तो शटर खुला था। अंदर के डोर का शीश भी टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में बचे पैसों के साथ-साथ चोर एल्युमीनियम फॉइल ले गए हैं। मामले की पुलिस ने फारेंसिक टीम से जांच करवाई है।
थाना प्रभारी के अनुसार चोर नशेड़ी हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने एल्युमीनियम फॉइल को खोला है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार करीब सात से आठ हजार का नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इलाके में चोरियों की वारदात होती रही है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन अभी तक कोई चोर पकड़ा नहीं गया है।