फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सदन में मंत्रियों के किए गए वादों की जांच करेगी आश्वासन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा की आश्वासन समिति की श्रीनगर स्थित विधानसभा परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि समिति समय-समय पर सदन में मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासनों, वादों और वचनों की जांच करेगी। समिति उनके कार्यान्वयन की सीमा का भी आकलन करेगी और यह भी देखेगी कि क्या वह निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को जवाबदेह बनाने और शासन में पारदर्शिता लाने में समिति की भूमिका के महत्व पर ज़ोर दिया। कहा कि प्रभावी कार्य की पर्याप्त गुंजाइश है और सदन में दिए गए सभी आश्वासनों पर नज़र रखने और उन्हें पूरा करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। समिति ने ठोस परिणाम प्राप्त करने के लिए लंबित आश्वासनों की विभागवार समीक्षा करने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष लोन ने सभी सदस्यों से समिति के कामकाज में पूर्ण सहयोग और रचनात्मक योगदान देने का आग्रह किया, जिससे सदस्यों से की गई सरकारी प्रतिबद्धताओं को निर्बाध रूप से पूरा करने में सक्षम भूमिका निभाई जा सके। इससे पूर्व विधानसभा सचिव मनोज कुमार पंडिता ने बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। बैठक में चौधरी मोहम्मद अकरम, जावेद अहमद मिरचल, हिलाल अकबर लोन, इफ्तिकार अहमद, मियां मेहर अली, मोहन लाल, सुनील बहरद्वाज और शगुन परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें