फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः तमाम अटकलों पर लगा विराम, विधानसभा सचिवालय पहुंचे निर्मल सिंह

Tue, 05 Nov 2019 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू में विधानसभा सचिवालय एक बार फिर से खुल गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह ने विधानसभा सचिवालय का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कार्यालय के कामकाज व सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


वहीं राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित होने के बाद डॉ. निर्मल सिंह विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) हैं या नहीं इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इस मामले पर वाद विवाद भी खूब हो रहा है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के नाते डॉ. निर्मल सिंह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा ले चुके हैं।

इस बारे में डॉ. निर्मल सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बेहिचक कहा कि उन्हें भी पता है कि उनके विधानसभा अध्यक्ष बने रहने पर वाद-विवाद हो रहा है, लेकिन इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में जब तक कोई आदेश नहीं आता, तब तक अपने पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें