जम्मू-कश्मीर में सात विधानसभा क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए गठित परिसीमन आयोग की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य के पांच सांसदों के साथ पहली बैठक 18 फरवरी को बुलाई गई है। आयोग का एक साल का कार्यकाल पांच मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में परिसीमन की कार्रवाई को पूरा करने के लिए कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जून में परिसीमन को पूरा कर इस साल के अंत तक चुनाव कराए जाने की तैयारी है।