फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले शाह, घाटी से उखाड़ फेंके जाएं ये दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शंखनाद कर दिया। उन्होंने घाटी की जनता से दो परिवारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रावी तट से विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर से अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और मिशन 44 प्लस को पूरा कर अपने बूते सरकार बनाने का दावा भी किया।
विज्ञापन


वह पाकिस्तान पर गरजे और रियासत की खराब हालत के लिए कांग्रेस को जमकर कोसा। उमर अब्दुल्ला सरकार पर जम्मू संभाग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का मतलब सिर्फ घाटी ही नहीं है।

पाक गोलाबारी के पीड़ितों से मिलने का वक्त नहीं निकालने पर भी उमर उनके निशाने पर रहे। भाजपा अध्यक्ष ने बार्डर विस्थापितों के लिए कार्ययोजना बनाने और पाक को करारा जबाव देने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व सांसद भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह को भाजपा में शामिल कराने के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस मुक्त जम्मू कश्मीर बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से पाकिस्तान और चीन दो देशों की सीमा लगती है इसलिए यहां राष्ट्रवादी सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष ने अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगरों को जलाए जाने और कौसरनाग यात्रा पर रोक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जो सरकार तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा नहीं दे सकती उसे बने रहने का कोई हक नहीं है।

विस्थापितों के जख्म पर नमक छिड़क रहे उमर

पाकिस्तान की गोलाबारी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी पर उमर के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनका कोई नुमाइंदा बार्डर के उन लोगों से मिलने तक नहीं गया जो पाकिस्तान की गोलाबारी से विस्थापित हुए हैं। उल्टे सीएम अच्छे दिन का ताना मारकर विस्थापितों के घाव पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1947, 65 और 71 के सभी विस्थापितों के साथ भाजपा भावनात्मक रूप से जुड़ी है।
विज्ञापन

केन्द्र की ग्रांट खा जाते हैं दो परिवार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उमर सरकार के कम दिन बचे हैं। जितने दिन बाकी हैं उनमें तो कम से कम ठीक से ढंग से काम करें। जम्मू कश्मीर का चुनाव सिर्फ इस रियासत का नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। अब तक होता रहा है कि अब्दुल्ला परिवार जाता है तो मुफ्ती परिवार सत्ता में आता है। यह अब नहीं होगा। अब भाजपा की सरकार बन रही है।

केंद्र से मिलने वाली ग्रांट कौन डकारता है

उन्होंने कहा कि दिल्ली से जम्मू कश्मीर को सबसे अधिक ग्रांट मिलती है। वह सब कहां चली जाती है। यहां सत्ता में रहे अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार ने रियासत का भला तो नहीं किया, अपने परिवारों को भला कर लिया।

भाजपा ही करेगी विकास

शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा सरकार ही विकास करेगी। जम्मू के साथ सौतेलापन होता रहा है। इसे रोकना होगा। नरेंद्र मोदी ने इतने कम दिनों में वैष्णो देवी के लिए ट्रेन और बिजली प्रोजेक्टों का उपहार इस प्रदेश को दिया। भाजपा की सरकार बनी तो सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल समेत विकास की तमाम योजनाएं शुरू होंगी। विस्थापितों को मताधिकार समेत तमाम पैकेज मिल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें