फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया-राहुल ने कश्मीर में प्रचार से क्यों काटी कन्नी?

Thu, 06 Nov 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार के कार्यक्रम को फिलहाल फाइनल टच नहीं मिला है। कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में सोनिया, राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में पहुंचने का फिलहाल कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। अन्य चरणों में उनके दौरे का कार्यक्रम बन सकता है।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पहले चरण की सीटों पर कांग्रेस मजबूत है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। दोनों नेता स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं।

सोनिया और राहुल के दौरे का फिलहाल तो कार्यक्रम नहीं है। जिन सीटों पर पार्टी को लगेगा कि राष्ट्रीय नेताओं खासतौर से सोनिया, राहुल के प्रचार की जरूरत है तो हाईकमान को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि रियासत के हर क्षेत्र में पार्टी का जनाधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें