पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची के जारी होने के साथ पार्टी अब तक रियासत की कुल 87 विधानसभा सीटों में से 84 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
केवल तीन विधानसभा सीटों पर ही अब प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। श्रीनगर में शुक्रवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र से चमन मन्याल, अखनूर से देव राज भगत, छंब से मदन लाल, कठुआ से सुभाष शर्मा, हीरानगर से सूरज प्रकाश, बिलावर से जितेंद्र सिंह, बसोहली से रंगील सिंह, बनी से मोहम्मद सलीम लोन, बटमालू से नूर मोहम्मद, ईदगाह श्रीनगर से अली मोहम्मद वानी और बारामूला से जावेद बेग को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने अमर उजाला को बताया कि राजनीतिक मामलों की कमेटी में 11 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। उनका कहना है कि शेष बची सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।