फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं तक सोशल मीडिया के जरिये पहुंचेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता से उत्साहित भाजपा ने रियासत के चुनाव में भी मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी ने साइबर विंग का गठन किया है जो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक एक साथ संदेश भेजने का काम युद्धस्तर पर करेगा। पार्टी का पूरा फोकस युवाओं पर है जो सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

राज्य चुनाव प्रचार समिति की मंगलवार को हुई बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित होते ही प्रचार पकड़ेगा जोर

खासकर युवाओं तक मैसेज पहुंचाने के लिए इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाए। कहा गया कि लोकसभा चुनाव तथा हरियाणा एवं महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दिशा में लोगों का मार्गदर्शन किया है। पार्टी के राज्य प्रवक्ता तथा प्रेस सेक्रेटरी बलबीर राम रतन ने बताया कि प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही पार्टी सोशल मीडिया को हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी।

पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर प्रचार अभियान को और गति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें