फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पाकिस्तानी कबूतरों से क्यों परेशान हैं गांव के लोग?

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव विधिपुर जट्टा में पाकिस्तानी कबूतरों का मामला मंगलवार को आरएस पुरा पुलिस थाने में पहुंच गया। गांव के एक युवक के ये पालतू कबूतर दूसरों के घरों की छतों पर चले गए थे। पुलिस ने कबूतर मालिक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधिपुर जट्टा निवासी बाबाराम ने कबूतर पाल रखे हैं। बताया जाता है कि इन कबूतरों पर पाकिस्तान के चिह्न हैं और रिंग भी पहनाए गए हैं। ये कबूतर अक्सर गांव में अन्य घरों की छतों पर चले जाते हैं।

इस पर लोगों की कबूतर मालिक से कहासुनी हो जाती है। मंगलवार को भी बाबाराम के कबूतर दूसरों की छतों पर चले गए। इस पर वह गांव के ही जीतराम की छत पर उन्हें देखने गया। जीतराम ने उससे घर से चले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने कबूतर के मालिक को हिरासत में लिया

इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों भिड़ गए। इसके बाद मामला आरएस पुरा पुलिस थाने में पहुंच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बाबाराम को हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि दो साल पहले सीमांत गांव बेगा में भी पाकिस्तानी कबूतरों को लेकर बाप और बेटे में झगड़ा हो गया था। इसमें बेटे ने अपने पिता की ही जान ले ली थी। ग्रामीणों को डर रहता है कि इन कबूतरों के जरिये पाकिस्तान कहीं जासूसी न करा रहा हो। इसके चलते ही लोगों की कबूतर मालिक से झड़प हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें