अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को इस्लामाबाद में होने वाले दो दिनी गोलमेज सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला है। पीओके के राष्ट्रपति याकूब खान की ओर से न्योता भेजा गया है।
इसमें जानकारी दी गई है कि 20 और 21 को होने वाले गोलमेज सम्मेलन में कश्मीर विवाद और इसके कारण भारत के साथ रिश्तों में पड़ने वाले प्रभाव, कश्मीर मसला और हिंदुत्व, भारत में बढ़ते हिंदू कट्टरवाद, अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने और इसके कश्मीर मसले पर होने वाले प्रभाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।