गृह विभाग ने दो आईपीएस अधिकारियों सहित पांच पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। कई महीनों से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस श्रीराम दिनकर को श्रीनगर पश्चिम का एसपी बनाया गया है।
श्रीनगर पश्चिम के एसपी परमवीर सिंह को एएसपी बडगाम बनाया गया है, जबकि यहां तैनात एएसपी जावेद अहमद डार को आईआरपी दो बटालियन का डिप्टी कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
आईपीएस विनोद कुमार को जम्मू नार्थ के एसपी शिव कुमार सिंह चौहान की जगह नियुक्त किया गया है। चौहान को आईआरपी पांचवीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश गृह विभाग के प्रधान सचिव आरके गोयल ने जारी किए। इसके अलावा चार एसपी को आईपीएस का जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड प्रदान किया गया है।
इनमें एसपी लेह डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी रियासी सुजीत कुमार, एसपी सीआईडी कश्मीर विवेक गुप्ता और एसपी उधमपुर मोहम्मद सुलेमान चौधरी शामिल हैं।
अशरफ मीर आयुक्त सचिव बने
कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों के सचिव मोहम्मद अशरफ मीर को इस विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।