फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: सूतक शुरू होते ही बंद हुए मां वैष्णो देवी समेत तमाम मंदिरों के कपाट, शाम को हुए भजन

Sun, 07 Sep 2025 10:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा

सार

कटड़ा शहर में भी सूतक को लेकर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इनमें ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, बिजली घर मंदिर, टी गार्डन मंदिर, कालिका मंदिर, देवा माई  मंदिर, नौ देवियां मंदिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्र ग्रहण को लेकर धर्मनगरी कटड़ा में सभी मंदिरों के कपाट रविवार को बंद रहे। सूतक शुरू होने के साथ ही मां वैष्णो देवी भवन के साथ अर्धकुंवारी मंदिर, चरण पादुका मंदिर, बाणगंगा मंदिर, भूमिका मंदिर आदि के कपाट बंद कर दिए गए। 

विज्ञापन


चंद्र ग्रहण को लेकर मां वैष्णो देवी भवन पर सुबह की दिव्य आरती अपने समय पर हुई। रात्रि की दिव्य आरती का आयोजन सूतक को लेकर दिन के समय किया गया। सूतक के दौरान मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों को स्पर्श करना पूरी तरह से वर्जित रहा। प्राचीन गुफा प्रांगण यानी अटका स्थल पर आम दिनों की तरह शाम के समय भजन संध्या का आयोजन हुआ।

कटड़ा शहर में भी सूतक को लेकर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इनमें ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, बिजली घर मंदिर, टी गार्डन मंदिर, कालिका मंदिर, देवा माई  मंदिर, नौ देवियां मंदिर आदि शामिल रहे। सूतक शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

बता दें कि चंद्र ग्रहण को लेकर नौ घंटे पहले ही सूतक शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण रात्रि 9:58 मिनट से शुरू होकर देररात्रि 1:26 तक रहा। इस दौरान नगर वासियों ने मां दुर्गा की आराधना की और दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें