फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: पूर्व रॉ चीफ के आकलन से सरकार गठन में फंसा पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में भाजपा-पीडीपी सरकार गठन में रॉ के पूर्व चीफ एएस दुलत के आकलन से पेंच फंस गया है। दुलत ने हाल ही में दोनों दलों की सरकार बनने पर भी छह माह तक ही चलने का दावा किया था। दुलत के दावे को भाजपा ने गंभीरता से लिया है और अब वह सरकार बनाने को उतावली नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेतृत्व इस बात पर गहन मंथन कर रहा है कि यदि मौजूदा हालात में सरकार बन भी जाती है और जल्द ही फिर से सरकार को लेकर कोई विपरीत हालात पैदा होते हैं तो पार्टी की देशभर में किरकिरी होगी।

कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब व कुछ अन्य राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का एक हथियार मिल जाएगा। इस वजह से वह सरकार बनाने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन

सईद के चालीसवें के बाद राममाधव की गुपचुप मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के चालीसवें के बाद राममाधव के गुपचुप तरीके से श्रीनगर आकर महबूबा से मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

इसी बीच दुलत ने सरकार गठन को लेकर दावा कर दिया। जेएनयू और अफजल गुरु प्रकरण को लेकर भी गतिरोध उत्पन्न होने की बात कही जाने लगी। महबूबा की भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात संभव नहीं हो पाई।

इन परिस्थितियों के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे मामले पर बारीक नजर रखने और किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं दिखाने का फैसला किया है ताकि यह संदेश न जाए कि वह सत्ता की भूखी है।
विज्ञापन

पार्टी उनके दावे को नकारने की स्थिति में नहीं

रियासत के भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उनके सलाहकार रहे दुलत को जम्मू-कश्मीर की राजनीति, राजनीतिक पार्टियों की स्थिति तथा राजनीतिक हालात की मुकम्मल जानकारी है।

ऐसे में उनके दावे को नकारा नहीं जा सकता। राज्य के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का कहना है कि दुलत के दावे के बाद पार्टी ने सरकार गठन के मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया है। हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। पार्टी उनके दावे को नकारने की स्थिति में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें