दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में आप सदस्यों और समर्थकों ने भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जम्मू में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा 400 सीटों से अधिक जीतने की बात कर रही है, लेकिन पार्टी में फिर भी घबराहट नजर आ रही है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया और यह पहला या आखिरी मामला नहीं है।
उधर, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दिल्ली के सीएम की मनमाने ढंग से की गई गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई नजर आ रही है। महबूबा ने कहा, 'ईडी द्वारा एक और मुख्यमंत्री की मनमाने ढंग से की गई गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध और बढ़ते अधिनायकवाद की गंध आ रही है। इस कायरतापूर्ण कृत्य ने सत्तारूढ़ दल की आशंकाओं को उजागर कर दिया है कि अब चुनाव होने से पहले ही उनमें हेरफेर करके हताशापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इतिहास गवाह है कि एकीकृत प्रतिरोध के सामने अत्याचार कभी हावी नहीं हो पाया है। हम डरेंगे नहीं।' यहां पढ़ें पूरी खबर...