पाक की नापाक हरकत से आजिज आकर भारत ने कड़ी चेतावनी दी है। भारत ने कहा कि पाक की ओर से बार-बार सीजफायर तोड़ने पर वार्ता नहीं की जाएगी।
इंडिया ग्लोबल फोरम की बैठक में भारत के रक्षा और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बार-बार सीज फायर के उल्लंघन के बीच पाकिस्तान से बातचीत का माहौल संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता होनी चाहिए। भारत वार्ता का स्वागत करेगा, बशर्ते इसके लिए दोनों ओर से बातचीत का वातावरण बनाया जाए। अगर एक ओर से माहौल बिगाड़ा जाता है तो वार्ता का सवाल ही नहीं उठता है।
अगस्त में विदेश सचिव स्तर की वार्ता के एक दिन पहले पाक के विदेश सचिव की कश्मीर अलगाववादियों से मुलाकात ने दोनों देशों के बीच कड़वाहट पैदा कर दी थी।