फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन जारी रहा तो पाक से बातचीत नहीं : जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक की नापाक हरकत से आजिज आकर भारत ने कड़ी चेतावनी दी है। भारत ने कहा कि पाक की ओर से बार-बार सीजफायर तोड़ने पर वार्ता नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इंडिया ग्लोबल फोरम की बैठक में भारत के रक्षा और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बार-बार सीज फायर के उल्लंघन के बीच पाकिस्तान से बातचीत का माहौल संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता होनी चाहिए। भारत वार्ता का स्वागत करेगा, बशर्ते इसके लिए दोनों ओर से बातचीत का वातावरण बनाया जाए। अगर एक ओर से माहौल बिगाड़ा जाता है तो वार्ता का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन


अगस्त में विदेश सचिव स्तर की वार्ता के एक दिन पहले पाक के विदेश सचिव की कश्मीर अलगाववादियों से मुलाकात ने दोनों देशों के बीच कड़वाहट पैदा कर दी थी।
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने की जताई इच्छा

जेटली ने कहा कि भारत विदेश सचिव स्तर की वार्ता करने जा रहा था। उसका जवाब पाक ने जम्मू-कश्मीर चुनाव को ध्यान में रखकर अलगाववादियों को आमंत्रित करके दिया। इसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कश्मीर मद्दे पर विवाद को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कश्मीर घाटी में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने की उम्मीद जताई। साथ ही राज्य में बाढ़ के समय सेना के बचाव अभियान की जमकर तारीफ की। चीन के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध दिनोंदिन मजबूत हो रहे हैं।

व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। जेटली ने कहा कि भारत सीमा विवाद सुलझाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का इच्छुक है। सीमा विवाद निपटाने के लिए 2003 में आयोग की नियुक्ति भी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें