फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर पहुंचे रक्षामंत्री जेटली, पाक से सटे फारवर्ड पोस्ट का किया दौरा

Fri, 19 May 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
Arun Jaitley - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रक्षामंत्री अरूण जेटली ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटी सेना की फारवर्ड पोस्ट का दौरा किया है। जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री ने शुक्रवार सुबह कश्मीर से सटी एलओसी की फारवर्ड पोस्ट का दौरा करते हुए सुरक्षा की समीक्षा की है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के कारण उपजे तनाव के बीच एलओसी पर रक्षामंत्री का दौरा काफी अहम है। अपने इस दौरे के विषय में जेटली ने ट्वीट करके जानकारी दी है। 

ट्वीट में जेटली ने लिखा है कि सेना के सीनियर कमांडरों और जवानों के साथ एलओसी से सटी एक फारवर्ड पोस्ट पर मुलाकात की और सुरक्षा की स्थितियों की समीक्षा की। इसके साथ ही किए एक दूसरे ट्वीट में जेटली ने लिखा कि सुरक्षाबलों की दुश्मन की किसी अप्रिय साजिश से निपटने की तैयारी से पूर्ण रूप से संतुष्ट हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों के साथ खाया खाना

Arun Jaitley - फोटो : Amar Ujala
एलओसी पर पहुंचे रक्षामंत्री के साथ सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस क्रम में जेटली के साथ सेना की उत्तरी कमान के कमांडर देवराज अनबू समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। रक्षामंत्री ने फारवर्ड पोस्ट पर ही जवानों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत भी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें