रक्षामंत्री अरूण जेटली ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटी सेना की फारवर्ड पोस्ट का दौरा किया है। जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री ने शुक्रवार सुबह कश्मीर से सटी एलओसी की फारवर्ड पोस्ट का दौरा करते हुए सुरक्षा की समीक्षा की है।
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के कारण उपजे तनाव के बीच एलओसी पर रक्षामंत्री का दौरा काफी अहम है। अपने इस दौरे के विषय में जेटली ने ट्वीट करके जानकारी दी है।
ट्वीट में जेटली ने लिखा है कि सेना के सीनियर कमांडरों और जवानों के साथ एलओसी से सटी एक फारवर्ड पोस्ट पर मुलाकात की और सुरक्षा की स्थितियों की समीक्षा की। इसके साथ ही किए एक दूसरे ट्वीट में जेटली ने लिखा कि सुरक्षाबलों की दुश्मन की किसी अप्रिय साजिश से निपटने की तैयारी से पूर्ण रूप से संतुष्ट हूं।