रियासी। डाइट की तरफ से सोमवार को धोषित किए गए आठवीं कक्षा के वार्षिक परिणामों में जिले के विद्यार्थियों के बीच में कढ़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहली दस पोजिशन में निजी और सरकारी स्कूलों के 258 होनहारों ने नाम दर्ज करवाया है।
निजी स्कूलों के 199 और सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आए हैं। पहली पोजिशन पर निजी स्कूलों के 72 छात्र रहे हैं, जिन्होंने सौ प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सरकारी स्कूलों की पहली पोजिशन पर बारह विद्यार्थी रहे।
सोमवार को परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में परिणाम जानने की लालसा रही। एक-दूसरे को फोन कर परिणामों के बारे में जानते देखा गया। वहीं पास होते ही मिठाइयां बांटने और बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया। सरकारी स्कूलों के 2107 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2066 विद्यार्थी पास हुए हैं। निजी स्कूलों के 804 में से 796 विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं।